मुज़फ्फरनगर: मोहल्ले की तकरार बनी खूनी संघर्ष, मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, युवक गंभीर घायल, मारपीट के बाद 2 लोग हिरासत में
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक ही मोहल्ले के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में भोलू कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। मामले की जांच जारी है।