नौबतपुर: नौबतपुर में देर रात गोलीबारी से दहशत, तीन खोखे बरामद
नौबतपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने तीन युवकों पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब गौरव कुमार,सुमंत कुमार और बमबम कुमार बाजार से वापस गांव लौट रहे थे। गोलीबारी के बाद अपराधी NH-139 की तरफ फरार हो गए। इधर सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया ह