अरवल: अरवल सदर अस्पताल में दवा वितरण कक्ष एवं प्रतीक्षालय का उद्घाटन
Arwal, Arwal | May 29, 2026 अरवल सदर अस्पताल परिसर में पंचायती राज विभाग सह प्रभारी मंत्री अरवल जिला दीपक प्रकाश द्वारा फीता काटकर दवा वितरण कक्ष एवं प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा, अरवल विधायक मनोज शर्मा, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी उपस्थित रहे।