कटघोरा: ग्राम लैंगा में हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक, चालक गंभीर रूप से घायल
Katghora, Korba | Jun 28, 2026 पसान थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मालवाहक वाहन ग्राम लैगा के पास से गुजर रहा था।