राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसआरडी हॉस्पिटल में बृहद रक्तदान शिविर
बस्ती। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसआरडी हॉस्पिटल, गांधी नगर, निकट खैर इंटर कॉलेज, बस्ती में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती के ब्लड बैंक को रक्त उपलब्ध कराया गया।
डॉ. रोहन दूबे निदेशक एस आर डी हॉस्पिटल की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एस पी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की निदेशिका व समाजसेविका राखी दूबे ने किया।