मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 115 चालान के बाद ₹4,25,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 115 गाड़ियों के चालान काटने के बाद यातायात पुलिस ने 4,25,000 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। वही पूरी कार्रवाई करते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।