चंदिया: करोड़ों का बस स्टैंड बना शोपीस: चंदिया में यात्रियों को अब भी सुविधाओं का इंतजार
Chandia, Umaria | Apr 22, 2026 उमरिया जिले के चंदिया नगर परिषद में स्मार्ट सिटी के दावे उस समय खोखले नजर आते हैं, जब करोड़ों रुपए की लागत से बना आधुनिक बस स्टैंड आज भी उपयोग के इंतजार में खड़ा है। वर्षों पहले तैयार हो चुका यह बस स्टैंड आज शोपीस बनकर रह गया है। यहां न तो बसों का संचालन शुरू हो सका है और न ही यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा मिल पा रही है। अभी तक नही किया गया स्टेण्ड चालु