शिवपुरी नगर: भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं: NH 46 पर कार की टक्कर से मामा की मौत, तीन भांजियां गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर पूरनखेड़ी गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन बालिकाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।