जबलपुर: अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने पर युवक के साथ पुलिस की बेरहमी से मारपीट!
जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंक में अमर नाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर लाइन में लगे युवक की पुलिस कर्मी ने बेरहमी से पिटाई कर दी, गौरव कुमार महोलिया ने बताया कि वह दो दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसका नंबर ही नहीं आ रहा था, जैसे तैसे जब वह लाइन में थोड़ा आगे आया तो बैंक में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने उसे पीछे ढकेल दिया