लातेहार: क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है: विधायक प्रकाश राम
लातेहार विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे पोचरा पंचायत के विभिन्न गांव टोला का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने भ्रमण के क्रम मे पंचायत के जारम,मांजर, पोचरा , हुटार,लबरपुर, ओदान समेत विभिन्न गांव टोला पहुंचे। जहां संबधित गांव के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए।