लातेहार: नीट-यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए समाहरणालय में बैठक
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नीट यूजी की परीक्षा की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के द्वारा नीट परीक्षा के तहत जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।