नाराहट स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल ने सोमवार दोपहर के समय सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनने की बात कही।