आरा: एमएलसी चुनाव के 1 दिन पहले गड़हनी के ऊप प्रखंड प्रमुख के पति का शव चवरिया गांव के खेत से बरामद
Arrah, Bhojpur | May 11, 2026 भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चवरिया गांव के बधार से सोमवार को गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति का शव बरामद किया गया। मृतक 45 वर्षीय संजीत कुमार चन्द्रवंशी उर्फ टनटन, गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा गांव के रहने वाले थे।