चूरू: चूरू के गोगामेड़ी में भरा जाहरवीर गोगाजी का ऐतिहासिक मेला, जहरीले सांप और गोह के साथ झूमें गोगाभक्त
Churu, Churu | Aug 17, 2025 चूरू में रविवार को लोकदेवता जाहरवीर गोगाजी का मेला आस्था और विश्वास के अद्भुत संगम के साथ भरा गया। इस अवसर पर चूरू की करीब 30 गोगामेड़ियों से सैंकड़ो गोगाभक्त निशान लेकर शहर की प्राचीन गोगामेड़ी पहुंचे। भक्तों के हाथों में जहरीले सांप और गोह थे, जिन्हें लेकर वे ढोल-झींझर की धुन पर नाचते-गाते गोगाजी की मेडी तक पहुंचे।