चूरू: चूरू के 16 परीक्षा केंद्रों पर 87.81% अभ्यर्थियों ने दी पटवारी भर्ती परीक्षा, 1222 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Aug 17, 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा रविवार को चूरू में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए चूरू में राजकीय लोहिया कॉलेज सहित 16 केंद्र बनाए गए, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। परीक्षा की पहली पारी में 5016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4372 उपस्थित रहे और 644 अनुपस्थित रहे।