गुमला: घाघरा में छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, पैर टूटा, हालत नाज़ुक
Gumla, Gumla | May 6, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के अजियातु गांव निवासी 45 वर्षीय मांजे देवी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर की छत पर बने शौचालय में गई थी। वहां से सीढ़ी की ओर लौटते समय वह अनियंत्रित होकर मुंह के बल छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। इस हादसे में उसका एक पैर टूट गया, जबकि चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है।