बयाना क्षेत्र के चकनावली गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता खुल गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और जलभराव की समस्या से राहत मिली।