भदेसर: भदेसर क्षेत्र के मंशापूर्ण महादेव की वर्षगांठ पर हरिहर मिलन की तैयारी, सामूहिक घूमर और शस्त्र प्रदर्शन बनेगा आकर्षण
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर के मंशापूर्ण धाम पोटला कला में महादेव की वर्षगांठ पर हरिहर मिलन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं आयोजन में सामूहिक घूमर और शस्त्र प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे मातृशक्ति द्वारा घर घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है ।