राजातालाब: राजातालाब में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 350 शिकायतें, 16 का मौके पर हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 350 शिकायतें, 16 का हुआ मौके पर निस्तारण वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार राजातालाब में शनिवार सुबह 10 बजे से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में कुल 350 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से मौके पर केवल 16 मामलों का निस्तारण किया जा सका।