राजगढ़: राजगढ़ विधायक ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने खुजनेर स्थित अपने निवास पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ विष्णु मालवीय का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।