मुरैना नगर: जतवार का पुरा और घुरघान के बीच ट्रैक्टर ट्राली ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, पांच लोग घायल
दिमनी थाना क्षेत्र के जतवार का पुरा और घूरघान के बीच भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भर्ती कर दिया गया है।