बांगरमऊ: बांगरमऊ सड़क हादसे में तीसरे युवक की मौत, तेज रफ्तार से पलटी स्कॉर्पियो, घायल युवक ने दम तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान घायल उमेश ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वीरेंद्र और मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई थी। मारूफ की पत्नी और बेटी घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।