सांगोद: सांगोद में खराब सड़कें देख बिफरे मंत्री नागर ने ठेकेदारों को दोबारा सड़क बनाने के दिए सख्त निर्देश
Sangod, Kota | Jun 20, 2026 सांगोद विधानसभा क्षेत्र के देवली में दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त संदेश दिया। मंत्री नागर ने जल संसाधन विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग और विधायक कोष से स्वीकृत खेतों के रास्तों के निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर शनिवार को सांय 5बजे निरीक्षण किया।