हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को कानपुर रेफर किया गया
एनएच-34 पर नवीन गल्ला मंडी के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार रात करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर हाइवे के किनारे जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक बाइक को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया। सुनसान जगह देखकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवक सुश