कैराना: कांधला में सट्टे की खाईबाड़ी के मामले में कैराना के एक युवक को किया गया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 10, 2026 कांधला थाने पर तैनात एसआई ओंकारनाथ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी की। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम वसीम है, जो मोहल्ला अफगानान कैराना का रहने वाला है। आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी में लिप्त मिला है, जिसके कब्जे से 390 रुपये की नकदी आदि मिला।