मेरठ: मेरठ में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, फास्ट फूड विक्रेता ने पुलिस चौकी के नजदीक ₹3600 के लिए मार डाला, लापता थी
Meerut, Meerut | Jun 1, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में डेढ़ महीने से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उधार के 3600 रुपए को लेकर हुए विवाद में अनुष्का की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था आरोपी ने इस हत्याकांड को चौकी के पास अंजाम दिया था