मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक और एक युवती है जो बाइक से जा रहे। बताया जा रहा है कि तीखा मोड़ होने के कारण बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई।