पटेढ़ी बेलसर: प्रगति यात्रा के दौरान नगमा पहुंचे सीएम, कर्मियों ने CM को खुश करने के लिए निजी हैंडपंप को रंग-रोगन कर बता दिया सरकारी
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगमा गांव पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करोड़ों रुपए की लागत से 125 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास किया तथा मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली मिशन के तहत जीविका दीदी को मछली पालन के लिए पोखर भी दिया वही एक निजी पोखर जिसमें नाला बहता है उसमें भी मछली छोड़ा गया है। यह जानकारी सोमवार की सुबह करीब 11:30 मिली है।