पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर के नगमा गांव में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारी पूरी, जिले के अधिकारियों ने किया कैंपेनिंग
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगमा गांव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड, सड़क, बार्केडिंग, नलजल, पोखर की साफ सफाई सहित सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। रविवार संध्या 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किया गया है।