करसोग: ग्राम पंचायत खादरा में सामुदायिक केंद्र भवन और महिला मंडल भवन का लोकार्पण
Karsog, Mandi | Nov 3, 2025 ग्राम पंचायत खादरा में सामुदायिक केंद्र भवन एवं महिला मंडल भवन नगलोग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज भवनों को जनता को समर्पित किया गया। सोमवार शाम 5 बजे ग्राम पंचायत खादरा के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि यह भवन ग्रामीणों की सुविधाओं और महिला मंडल की गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होंगे।