बीरपुर: वीरपुर में संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को मिला प्रशिक्षण
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। संचालन बीटीएम वैभव कुमार ने किया।कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक व आधुनिक खेती के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।