लाडपुरा: कोटा में बच्ची ने ADM से कहा- मम्मी की याद आती है, रात को नींद नहीं आती, डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी मां की तबीयत
Ladpura, Kota | May 28, 2026 कोटा के सरकारी अस्पताल के वार्ड में मशीनों की आवाजों के बीच कुछ मासूम आंखें हर दिन अपनी मां के जागने का इंतजार कर रही हैं। किसी की पत्नी वेंटिलेटर पर जिंदगी से जंग लड़ रही है, तो कोई परिवार अस्पताल के गलियारों में सिर्फ एक सच्ची जानकारी की उम्मीद लेकर भटक रहा है।