नीम का थाना: नीमकाथाना जिला अस्पताल में 9 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन पीएमओ डाक्टर सुमित गर्ग ने दी जानकारी
नीमकाथाना जिला अस्पताल में 9 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है । अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर सुमित गर्ग ने बताया कि 9 मार्च को दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करेंगे । उन्होंने सामाजिक, व्यापारिक संगठनो सहित आमजन से रक्तदान करने की अपील की है।