नीम का थाना: नीमकाथाना मीणा धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया की अध्यक्षता में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की हुई बैठक
नीमकाथाना खेतड़ी मोड़ स्थित मीणा धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया की अध्यक्षता में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुगनाराम मीणा नयावास को अध्यक्ष, सुरज्ञान सिंह मीणा को महासचिव, रतनलाल जोधपुरा व डॉ भगवान सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस मौके पर अनेक लोग उपस्थित रहे।