नीम का थाना: यमुनानहर के पानी की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट पर धरना 14वें दिन भी जारी रहा
किसान संघर्ष समिती नीमकाथाना के बैनर तले यमुना नहर से समूचे उपखण्ड नीमकाथाना में लाने के लिए 14वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा । रविवार को मंडोली एवं माकडी पंचायतों के सैकड़ों किसान भाईयों ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर किसान महा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसुद्दीलाल लाल यादव ने किसानों का समर्थन किया।