जमुई: तिलवेरिया गांव में आपसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने मां और पुत्र को लोहे की रॉड से मारा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Oct 7, 2024 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलवेरिया गांव में रविवार की रात करीब 10:00 बजे आपसी विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने लीबिया देवी और उनके पुत्र रंजीत यादव को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर दोनों घायलों को देर रात 12:00 इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।