जमुई: रजौन के पास उत्पाद विभाग की टीम ने 16.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 6, 2024 रजौन के पास रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई धर्मवीर कुमार द्वारा 16.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाइक को जब्त किया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के सारेबाद गांव निवासी सोनू कुमार और शशि कुमार के रूप में हुई है।