चायल: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराय अकिल के शिव मंदिर में किया हवन-पूजन
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार सराय अकिल के प्राचीन शिव मंदिर में हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय ने किया।कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली तथा व अन्य मुरादें मांगी!