सांगानेर: जयपुर में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार
जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक प्लॉट में गुरुवार को मिली अधजली लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक शेख शराब पीकर पत्नी से रोजाना झगड़ा करता था जिसके बाद पत्नी ने जन्मदिन पर उसकी हत्या कर दी थी।