मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के जेतपुरा गांव के तालाब से अवैध मिट्टी खुदाई करते दो वाहनों को आऊवा पुलिस चौकी ने किया ज़ब्त
मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के मुख्य तालाब से ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना अवैध रूप से मिट्टी खनन और खुदाई करते पाए जाने पर ,ग्राम पंचायत सरपंच की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना के आऊवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची एवं एक डंपर वाहन एवं एक जेसीबी को जप्त कर ,आऊवा चौकी पर लाया गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।