अनूपपुर: हाईवे किनारे दिखा एकदंती हाथी, शाम तक जंगल में करता रहा विचरण
अनूपपुर-कोतमा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे भोलगढ़ वन तालाब के पास हाईवे किनारे एक एकदंती (एक दांत वाला) हाथी दिखाई दिया। हाथी जंगल में लगे रामबांस को अपना आहार बनाते हुए नजर आया, जिससे राहगीरों में कुछ देर के लिए उत्सुकता के साथ-साथ सतर्कता भी बनी रही। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दो हाथी जंगल में विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक हाथी हाईवे के किनारे आ गया।