धामपुर: स्योहारा के सहसपुर इलाके की एक महिला ने स्योहारा पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई
गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सयोहारा क्षेत्र के सहसपुर इलाके की एक महिला का आरोप है कि एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और कुछ दिन बाद में उसे मुरादाबाद छोड़ गया।बदहवास हालत में उसकी पुत्री घर पहुंची उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई महिला ने इंसाफ के गुहार लगाई है।