हिसुआ: चकपर मोहल्ले से एक किशोर हो गया लापता, बाबा धाम मंदिर से लापता होने के बाद परिवार को सताई चिंता
Hisua, Nawada | Apr 27, 2026 हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के चक पर गांव निवासी साधुशरण चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार उर्फ माधो लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार वे सभी बाबा धाम मंदिर, देवघर दर्शन के लिए गए थे, जहां मुख्य द्वार के पास से ही किशोर अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।