बरारी घाट पर एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और SDRF की तत्परता से महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है. फिलहाल महिला सुरक्षित है. महिला को बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.