कन्नौज: इंदरगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपितों को पकड़ा, भेजा जेल
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी मनोज कुमार व मनीष कुमार को पुलिस ने गांव के बाहर देशी शराब ठेके के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि आरोपित गैंग बनाकर अपराध करते हैं। इनके खिलाफ पूर्व में दो से तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।