बरेली: सर्वोदय नगर में नाली के पानी के विवाद में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में नाली के पानी के विवाद में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बी रहनी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।