बरेली: रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में 73वीं यूपी पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता हुई शुरू, 18 टीमों के बीच होगा मैच
बरेली के रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को 73वीं यूपी पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता 21 से 25 जुलाई तक चलेगी, जिसमें 11 पुरुष और 7 महिला टीमों समेत कुल 18 टीमें शामिल हैं।