गुमला: पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की हुई बैठक, डीसी ने अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक चिन्हित करने का निर्देश दिया
Gumla, Gumla | Jun 21, 2025 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति के पुनर्गठन एवं निरीक्षण तथा अनुश्रवण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को चिन्हित करें।