सहारनपुर: 12 जुलाई को वृक्षारोपण महाभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में शुक्रवार शाम 6:00 बजे 12 जुलाई को जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति में कारण बताओ नोटिस जारी किए गये। जिलाधिकारी ने इस महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।