रातू: रातू में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भव्य जुलूस, टेंडर बगीचा में सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Ratu, Ranchi | May 2, 2026 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के बैनर तले रातू तिलता ब्रिज से काठीटांड होते हुए टेंडर बगीचा तक भव्य पैदल शोभा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस जुलूस में मजदूरों ने 'मजदूर एकता जिंदाबाद' और 'बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। टेंडर बगीचा में आयोजित सभा की अध्यक्षता यूनियन अ